सीमांत के प्रभावितों ने आपदा प्रबंधन मंत्री से मांगा ठिकाना, मंत्री जी डीएम से कुछ करने को कह गए

मानसून अवधि में कई परिवार बेघर हो गए। ऐसे परिवार अब भी राहत शिविर में रह रहे हैं। राहत शिविरों में रहने की अपनी परेशानियों हैं। सर्दी शुरू हो गई है। प्रभावित चाहते हैं उन्हें शिविर के बजाय स्थायी ठिकाना दिया जाए। कुछ इसी मंशा के साथ चंपावत जिले के सीमांत मटियानी के नकेला गांव […]

Continue Reading

चरस तस्करी में दो नेपाली महिलाओं को 12 वर्ष की जेल, जंगल के रास्ते पहुंची थी भारत

चंपावत जिले के विशेष सत्र न्यायाधीश ने चरस तस्करी के मामले में दो नेपाली महिलाओं को दोषी ठहराते हुए 12-12 वर्ष के कठोर कारावास व एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न चुकाने पर दोनों अभियुक्त को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। दोनों के पास से चार किलो से अधिक […]

Continue Reading

हाईकोर्ट न्यूज : प्राथमिक सहकारी समितियों में महिला आरक्षण पर लगी अंतरिम रोक हटी

नैनीताल हाई कोर्ट ने प्राथमिक सहकारी समितियों में अध्यक्ष पदों के लिए जारी 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पर लगी अंतरिम रोक हटा दी है। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार, सहकारिता विभाग व सहकारिता चुनाव प्राधिकरण को शपथपत्र दाखिल कर जवाब मांगा है। इस बीच समितियों की निर्वाचन प्रक्रिया जारी रहेगी। मंगलवार को कार्यवाहक […]

Continue Reading

दरगाह के प्रसाद में केमिकल, खाद्य संरक्षा विभाग और प्रशासनिक टीम पिरान कलियर में पकड़ी खामी

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावटी घी का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आने के बाद खाद्य संरक्षा विभाग चौकन्ना है। कई जगह प्रसाद की जांच हो रही है। उत्तराखंड के स्थित दरगाह पिरान कलियर में चढ़ाए जाने वाले इलायची दाना प्रसाद व सोहन हलवे में केमिकल मिला है। शुक्रवार को खाद्य संरक्षा विभाग व प्रशासनिक टीम की छापामार कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई। पता चला कि दरगाह में बनाए जाने वाले प्रसाद में सोडियम हाइड्रो सल्फाइड का इस्तेमाल किया जाता […]

Continue Reading

टनकपुर के नजदीक का ये गांव कहलाएगा आयुष, आयुर्वेद व योग होगा प्रोत्साहित

टनकपुर नगर क्षेत्र से लगा सैलानीगोठ अब आयुष ग्राम कहलाएगा। ग्राम प्रधान हरीश प्रसाद, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. आनंद सिंह गुसाईं व आरोग्य सदन स्वामी आचार्य सतीश राय ने आयुष ग्राम का शुभारंभ किया। डा. गुसाईं ने आयुष ग्राम की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इसका गांव के साथ आसपास के लोगों को […]

Continue Reading

कार रुकवाकर अचानक खाई में कूद पड़ा युवक, पुलिस की रात हुई काली

यहां अजीबो गरीब मामला सामने आया है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे अमोड़ी के पास खेतखोला में गुरुवार देर शाम एक यात्री ने खाई में छलांग लगा दी। जानकारी मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद यात्री को खोजकर खाई से बाहर निकाला गया। 108 […]

Continue Reading

छात्र संघ चुनाव रद करने के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, यहां कैंपस के गेट की छत पर चढ़े छात्र नेता

छात्र संघ चुनाव स्थगित करने पर छात्र संघ व छात्र नेताओं में रोष पनप गया है। एसएसजे विश्वविद्यालय चंपावत परिसर में छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व कुलपति का पुतला फूंका। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संजय महर ने कहा कि विवि प्रशासन ने 25 […]

Continue Reading

स्मैक तस्कर को एक वर्ष का कारावास, नेपाल बोर्डर पर पकड़ा गया था तराई का अभियुक्त

विशेष सत्र न्यायाधीश चंपावत की कोर्ट ने स्मैक तस्करी के मामले में अभियुक्त को दोषी ठहराते एक वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न चुकाने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियोजन के अनुसार पांच वर्ष पुराने मामले में अभियुक्त 36 वर्षीय लखविंदर सिंह उर्फ […]

Continue Reading

जंगली जानवरों से निजात के बिना कैसे हो आय दोगुनी, देखते देखते आधी रह गई खेती

जंगली जानवर बड़े पैमाने पर खेती को नुकसान पहुंचाकर किसानों की आय दोगुनी करने की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। जंगली जानवरों के भय से पर्वतीय क्षेत्रों में कई किसानों ने आलू, मक्का, गडेरी, पिनालू की खेती करना छोड़ दिया है। पर्वतीय क्षेत्र में गेहूं, धान, आलू, अदरक, सोयाबीन, भट, गहत आदि का रकबा […]

Continue Reading

चंपावत जिले में गर्भवती व प्रसूताओं का इलाज बंद, महकमा नहीं दे पाया स्त्री प्रसूति विशेषज्ञ

पिछले तीन माह से रोस्टर व्यवस्था पर चल रहा जिला अस्पताल का स्त्री एवं प्रसूति रोग (गाइनोकोलाजिस्ट) विभाग शुक्रवार को विशेषज्ञ डाक्टर विहीन हो गया। पूर्व में एक माह तक अव्यवस्था झेल चुकी चंपावत जिले की जनता गर्भवती व प्रसूता के उपचार के लिए फिर तरस गई है। गुरुवार देर शाम तक डाक्टरों का रोस्टर […]

Continue Reading

उत्तराखंड मौसम: चक्रवात कमजोर पड़ने से ठंड गायब, दिवाली बाद होगा बदलाव

बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवात के कमजोर रहने से उत्तराखंड में ठंड अभी तक बेअसर रही है। इसका असर पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में दिखा है। पिछले वर्षों की अपेक्षा न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञानी इसके पीछे की वजह वर्षा न होने को मानते हैं। दो अक्टूबर को उत्तराखंड से […]

Continue Reading

खेल मैदान में पटाखा बाजार लगाने से खिलाड़ी नाराज

चंपावत : खेल प्रेमियों ने नगर के गोरलचौड़ स्थित स्टेडियम में दीपावली का पटाखा बाजार लगाने का विरोध किया है। एसडीएम सौरभ असवाल के नाम भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि मैदान में खेल प्रेमी नियमित अभ्यास करते हैं। इसमें कई युवा सेवा भर्ती की तैयारी करते हैं। पटाखा बाजार लगने से खेल गतिविधियां […]

Continue Reading