डीएवी हल्द्वानी में हुई मिनी मैराथन, एकता-सेवा और पर्यावरण सुरक्षा को दौड़े विद्यार्थी

धर्म/समाज/संस्था

डीएवी हल्द्वानी में “रन फॉर डीएवी” मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स द्वारा देश के 930 स्कूलों में इसका आयोजन किया जा रहा है। हल्द्वानी में कक्षा तीन से 12 तक के 213 बच्चों ने दौड़ में दमखम दिखाया। दौड़ का उद्देश्य विश्व शांति, सद्भावना, एकता, सेवा, पानी की बचत, पेड़ों की सुरक्षा और स्वास्थ्य ही सच्चा धन आदि को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करना था।

विद्यालय में झंडा रोहण के बाद प्रधानाचार्य अमित जोशी व खेल प्रशिक्षक डीके भट्ट, संध्या संभल ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ ढाई किलोमीटर की रही। दया विहार से होते हुए आरटीओ रोड और डिफेंस कॉलोनी से गुजरी इसमें शासन प्रशासन का पूरा योगदान रहा।
अमित जोशी ने दौड़ की अगुवाई कर रहे प्रह्लाद नेगी को सभी बच्चों के साथ दौड़ कर पूरा करने के लिए विशेष रूप बधाई दी।सभी धावकों को शुभकामनाएं दी तथा विजेताओं को पुरस्कार किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में के लिए समस्त स्टाफ जगह जगह पर खड़ा रहा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *