खुद को बताया बैंक अधिकारी, ‘जीवन प्रमाणपत्र’ अपडेट करने के बहाने 9.83 लाख ठगे

अपराध/दुर्घटना

साइबर ठगी से मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। खुद को बैंक अधिकारी बताकर बुजुर्ग से 9.83 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।ठगों ने पीड़ित के फोन पर एपीके फाइल डाउनलोड करवाई। फिर खाते से चार बार ट्रांजैक्शन कर लाखों रुपए उड़ा‌ लिए।
हल्द्वानी बड़ी मुखानी जज फार्म निवासी पीड़ित ने बताया घटना 27 दिसंबर 2025 की है। पीड़ित ने ठगी की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं रेंज, रुद्रपुर से की है। ठग ने जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करने की बात कहकर एपीके फाइल अपलोड कराई। फाइल खोलते ही पीड़ित से नाम, बैंक खाता संख्या, एटीएम कार्ड की अंतिम छह अंक और एक्सपायरी डेट जैसी संवेदनशील जानकारियां भरवाई गईं। कुछ ही देर में बैंक से ओटीपी आने लगे और ठग ने भरोसा दिलाया कि प्रक्रिया चल रही है। इस तरह की ठगी से बचने के लिए फाइल डाउनलोड से बचना चाहिए। ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करनी चाहिए।

0 thoughts on “खुद को बताया बैंक अधिकारी, ‘जीवन प्रमाणपत्र’ अपडेट करने के बहाने 9.83 लाख ठगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *