यहां अजीबो गरीब मामला सामने आया है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे अमोड़ी के पास खेतखोला में गुरुवार देर शाम एक यात्री ने खाई में छलांग लगा दी। जानकारी मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद यात्री को खोजकर खाई से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि किसी ने जानकारी दी कि टनकपुर की ओर जा रही टैक्सी में सवार युवक ने खाई में छलांग लगा दी। जिसकी पहचान 30 वर्षीय विपिन नगरकोटी निवासी विण पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विपिन ने नशे की हालात में पहले टैक्सी रूकवाई। फिर खाई की ओर छलांग लगा दी। चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल व एसडीआरएफ के डुंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से शुक्रवार को उसे छुट्टी दे दी गई।




