डीएवी के राष्ट्रीय खेलों में दिखी “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की झलक, हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने जीते पदक

खेल/मनोरंजन शिक्षा/रोजगार

डीएवी प्रबंधन कर्ता समिति नई दिल्ली की ओर से आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स संपन्न हो गए। छह से 12 जनवरी 2026 तक हुए खेल हरिद्वार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और नोएडा के विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित हुए।स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त होने के कारण यहां के विजेताओं को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के समय प्राथमिकता मिलती है। डीएवी के राष्ट्रीय खेलों में देश के अलग-अलग राज्यों से आए 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में हुए राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ भारतीय संस्कृति की विविधता का परिचय दिया। अलग-अलग भाषाई क्षेत्रों और प्रांतों से आए खिलाड़ियों ने एक साथ खेलते हुए “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का की भावना को जीवंत किया।

हल्द्वानी डीएवी के खिलाड़ी खेलों में शामिल रहे।

बैडमिंटन में आन्या ने जीता सोना
राष्ट्रीय खेलों में कुछ 14 विधाओं में छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीएवी हल्द्वानी की आन्या उपाध्याय ने अंडर-17 बैडमिंटन में स्वर्ण पदक व अनिका जोशी ने अंडर-19 में रजत पदक जीता। कक्षा 11 की याशिका ने वुशु में रजत पदक जीता। कक्षा आठ की महिमा ने ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता। मनमोहन के अर्धशतक की वजह से उत्तराखंड टीम क्रिकेट में द्वितीय स्थान पर रही।

विजेताओं को मेडल दिए गए।

पद्मश्री पूनम ने बढ़ाया हौंसला
पद्मश्री पूनम सूरी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में यह आयोजन युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को करने की दिशा में प्रेरणादाई कदम साबित हो रहा है। पद्मश्री पूनम ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *