महिलाओं ने सीखी बुनाई की बारीकी, स्वरोजगार कर होंगी आत्मनिर्भर

धर्म/समाज/संस्था

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत विकासखंड धौलादेवी के आरतोला में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय बुनाई प्रशिक्षण का समापन हो गया। ग्राम पंचायत खोला व कोटलीगूंठ से चयनित समूह की 15 महिलाओं ने बुनाई की बारीकी सीखी। प्रशिक्षक रैना जोशी ने बुनाई से जुड़ी हर जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी रोहित वर्मा ने कहा कि बुनाई के माध्यम से महिलाएं खुद का उद्यम स्थापित कर सकती हैं। बुनाई जैसे उद्यम से महिलाएं अच्छा काम कर सकती हैं। स्वरोजगार के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजना के माध्यम से अनुदान पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। यहां सहायक खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट, गीता जोशी, क्षेत्रीय समन्वयक पंकज सनवाल, सहायक लेखाकार सुंदर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *