टनकपुर के नजदीक का ये गांव कहलाएगा आयुष, आयुर्वेद व योग होगा प्रोत्साहित

पर्यटन/विकास शिक्षा/रोजगार

टनकपुर नगर क्षेत्र से लगा सैलानीगोठ अब आयुष ग्राम कहलाएगा। ग्राम प्रधान हरीश प्रसाद, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. आनंद सिंह गुसाईं व आरोग्य सदन स्वामी आचार्य सतीश राय ने आयुष ग्राम का शुभारंभ किया। डा. गुसाईं ने आयुष ग्राम की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इसका गांव के साथ आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। आयुर्वेद व योग के प्रचार-प्रसार के लिए आयुष ग्राम का गठन किया जाएगा। केंद्र पर औषधि पादपों संबंधी जानकारी व इसका विरतण किया जाता है। जड़ी बूटी व कृषिकरण को प्रोत्साहित करना आयुष ग्राम का उद्देश्य है। डा. गुसाईं ने कहा कि आयुष मंत्रालय की स्वीकृति पर संचालित आयुष ग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक माह आउटरीच कैंप, वृद्धजनों के लिए शिविर लगाए जाएंगे। जन सामान्य को आयुर्वेद के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बाद में ग्रामीणों ने आरोग्य सदन प्रांगण में औषधि पौधों का रोपण किया। औषधीय पौधे भी बांटे गए। यहां प्राचार्य सतीश राय, नोडल अधिकारी डा. सुधाकर गंगवार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक उमा, डा. विनोद कुमार, डा. सुरेश कश्यप, फार्मासिस्ट दीपक सिंह, महेश जोशी, भुवन कापड़ी आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *