छात्र संघ चुनाव स्थगित करने पर छात्र संघ व छात्र नेताओं में रोष पनप गया है। एसएसजे विश्वविद्यालय चंपावत परिसर में छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व कुलपति का पुतला फूंका। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संजय महर ने कहा कि विवि प्रशासन ने 25 अक्टूबर को तिथि देकर भ्रमित किया है। शुक्रवार को कैंपस में एकत्र महर ने कहा अंत समय में कहा जा रहा है कि चुनाव का समय निकल चुका है। अब चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश महर व दावेदार संजय के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत, भविष्य, लोकतंत्र पर पानी फेरा गया है। छात्र राजनीति से युवा देश की सर्वोच्च सदन तक पहुंचे हैं। ऐसे में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की हत्या की जा रही है। छात्र संघ ने छात्र हितों पर आवाज उठाई है। बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका।
टनकपुर ने एनएसयूआइ ने प्रदेश सरकार को घेरा
टनकपुर में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। सीएम पुष्कर धामी व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सरकार शुरुआत से सुस्त बनी रही। पहले चुनाव पर बात ही नहीं की। अंतिम समय में 25 अक्टूबर को चुनाव कराने की बात कही। फिर उससे भी मुकर गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा समझ गई है कि उसका समर्थित एबीवीपी चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में नीरज मिश्रा, रूपेश कुमार, साहिल गिरी, अमित जोशी, नरेंद्र, मयूर, सौरव गिरी, अंजू सक्सेना, प्रिया रावत, वैशाली गिरी, पूजा यादव, सुहानी सोराड़ी आदि मौजूद रहे।
बनबसा में कुलपति को भेजा ज्ञापन
छात्र संघ चुनाव रद करने के विरोध में छात्र नेताओं ने कुलपति का पुतला फूंका। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही निशा भट्ट की अगुवाई मे छात्रों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रभारी प्राचार्य डा. भूपराम दीक्षित को कुलपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रोहित मंडल, सौरभ कापड़ी, प्रीतम, कुलदीप, वर्षा, गरिमा, विनेश, गौतम, प्रीति, नंदनी, सुगंधा, हेमा, अंकित आदि शामिल रहे।





