पुलिस ने पकड़ी गांजे से भरी स्विफ्ट कार, तस्कर नहीं चढ़ा हत्थे

अपराध/दुर्घटना

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक कार में 54 किलो गांजा बरामद किया है। हालांकि तस्कर भागने में सफल रहे।
पुलिस टीम ने रामनगर रोड स्थित पीलीकोटी के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार डीएल05 सीएफ 9911 को रुकने का इशारा किया। चालक कार को तेज रफ्तार से भगा ले गया। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। चालक छोटी घट्टी तिराहे से करीब 100 मीटर पहले कार को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को चार बोरों से 54.378 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस बरामद गांजे की कीमत 13.59 लाख रुपये बता रही है।

फरार तस्कर के विरुद्ध थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई संजय जोशी, हेड कांस्टेबल आनंद त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल गणेश दत्त आदि शामिल रहे। एसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस से लगातार सक्रियता रखने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *