ढाबे की आड़ में चरस तस्करी, लमगड़ा निवासी ललित पांडे से मिली 2.5 किलाे चरस

अपराध/दुर्घटना

चरस की खेती खूब फल-फूल रही है। अल्मोड़ा जिले की लमगड़ा थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने 2.5 किलो चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। लमगड़ा रोड स्थित जय जागेश्वर मिष्ठान भंडार के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपित को धर दबोचा। आरोपित ढाबा चलाता है। थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस टीम लमगड़ा क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थी। इस दौरान जय जागेश्वर मिष्ठान भंडार के पास आरोपित ललित पांडे निवासी धूरा संग्रोली के कब्जे से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपित खुद भी नशे का आदी बताया जा रहा है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने चरस तस्करी पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है। पुलिस टीम में मोरनौला चौकी प्रभारी नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल त्रिलोक नाथ गोस्वामी, कांस्टेबल केशव, राकेश भट्ट, चंदन सिंह, इरशाद उल्ला, राजेश भट्ट आदि शामिल रहे।

Tagged

0 thoughts on “ढाबे की आड़ में चरस तस्करी, लमगड़ा निवासी ललित पांडे से मिली 2.5 किलाे चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *