ग्रामोत्थान परियोजना के तहत गठित संकुल स्तरीय फेडरेशन (सीएलएफ) पदाधिकारियों के लिए धौलादेवी ब्लाक के दन्या स्थित होटल में तीन दिवसीय सुशासन और नैतिकता का प्रशिक्षण आरंभ किया गया। प्रशिक्षण में धौलादेवी के उगता सूरज, उजाला, दीया बाती सीएलएफ व भैसियाछाना के जय भारत व देवभूमि सीएलएफ के 28 बोर्ड सदस्य व स्टॉफ भाग ले रहा है। बीडीओ धौलादेवी रोहित वर्मा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार बोरा व महेश चंद्र सुशासन और नैतिकता का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के शुभारंभ पर सहायक प्रबंधक ग्रामोत्थान संदीप सिंह, सहायक प्रबंधक दीपक रमोला, यंग प्रोफेशनल उत्कर्ष गुप्ता, गौरव पाठक, क्षेत्रीय समन्वयक पंकज सनवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके जोशी, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण डसीला आदि मौजूद रहे।
