टनकपुर पालिकाध्यक्ष व ईओ में तकरार बढ़ी, अब भाजपा महिला मोर्चा विवाद में कूदी

टनकपुर पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी (ईओ) के बीच तकरार बढ़ते जा रही है। मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार के समर्थन में आ गए। विधायक प्रतिनिधि के माध्यम से सीएम पुष्कर धामी के नाम ज्ञापन भेजकर ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी को हटाने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार व ईओ […]

Continue Reading

ग्रामीण स्वास्थ्य की अहम कड़ी हैं आशा वर्कर्स, सम्मेलन में सात कार्यकर्ता किए गए सम्मेलन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक ज्योति राय ने आशा कार्यकर्ताओं को ग्रामीण स्वास्थ्य की रीढ़ बताया। कहा, स्वास्थ्य योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में आशा सेतु का काम करती हैं। समारोह में तीन आशा कार्यकर्ता, तीन आशा फेसिलिटेटर व एक समन्वय को सम्मानित किया गया। हिमालय अध्ययन केंद्र […]

Continue Reading

शिक्षक नेताओं को शपथ दिलाने के साथ सीख दे गए राज्य मंत्री अजय टम्टा

प्राथमिक शिक्षक संघ चंपावत के त्रैवार्षिक अधिवेशन में पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सरकारी स्कूलों में घटती छात्र -संख्या को भविष्य के लिए चिंता का विषय बताया। सिमटते स्कूलों को बचाने के लिए सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के साथ ही शिक्षकों से भी अपनी ओर से योगदान देने […]

Continue Reading

भागीरथी आमा की पहल से बंजर धरा ने ओढ़ी हरियाली, पानी की उपलब्धता से सब्जी की इफरात

मुश्किल कार्य को संभव कर दिखाने के लिए भगीरथ प्रयास का उल्लेख किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम भागीरथी प्रयास से बंजर भूमि को हरियाली में बदलने की दास्तां बयां कर रहे हैं। 75 वर्षीय भागीरथी आमा की प्रेरणा व पहल से गांव ने 11.6 हेक्टेयर भूमि में जंगल तैयार कर दिया। हरियाली […]

Continue Reading

कुमाउनी साहित्यिक सेवा के लिए ठकुराठी पिता-पुत्र सम्मानित, सीएम धामी ने दिया डेढ़ लाख का चेक

उत्तराखंड भाषा संस्थान ने दो कुमाउनी साहित्यकारों को उनकी साहित्यिक सेवा के लिए सम्मानित किया है। देहरादून में आयोजित अलंकरण समारोह में मूल रूप से ग्राम बड़ालू जिला पिथौरागढ़ व वर्तमान में अल्मोड़ा में रह रहे साहित्यकार महेंद्र ठकुराठी को उनके कुमाउनी कहानी संग्रह ‘हिमुलि परफाम’ के लिए उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान के तहत बहादुर […]

Continue Reading

नितेश की मौत, मनोज के घायल होने की बड़ी वजह, डीएफओ करेंगे राजपाश

दूरस्थ रौशल क्षेत्र के पासम ग्राम पंचायत में लकड़ी के गिल्टे की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उप जिला अस्पताल लोहाघाट में भर्ती किया गया है। प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा ने घटना के कारणों की जांच के लिए डीएफओ के […]

Continue Reading

पैक्स घोटाला: चंपावत की दुबड़ समिति में 64 लाख का गबन, एक साल बाद खुला मामला

चंपावत जिले की एक प्राथमिक साधन सहकारी समिति (पैक्स) में 64 लाख रुपये का गबन सामने आया है। समिति सचिव ने किसानों के नाम ऋण बांटा और उसे बैंक में जमा नहीं दिखाया। नियम विरुद्ध जाकर एक ही किसान को दो से तीन ऋण बांट दिए। बाद में धनराशि किसानों पर भी बकाया नहीं दिखाई। […]

Continue Reading

पूर्णागिरि धाम के व्यापारी ध्यान दें: अबके रेस्टोरेंट-ढांबों पर रेट लिस्ट अनिवार्य, कुमाऊं आयुक्त ने दिए निर्देश

पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं के साथ किसी तरह की मनमानी नहीं होगी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पूर्णागिरि मेले की सभी तैयारी समय रहते पूरी करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। मनमानी रोकने के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व मूल्य सुनिश्चित करते हुए रेट लिस्ट […]

Continue Reading

पहले हाथ बढ़ाया, फिर झोंक दिया फायर, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

तराई में दबंगई थम नहीं रही है। रुद्रपुर में दबंग युवक ने पहले दूसरे युवक से हाथ मिलाया, फिर गोली चला दी। घायल शिवनगर निवासी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जानकारी लेने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी अंकित मंगलवार को […]

Continue Reading

पाटन पाटनी निवासी स्मैक तस्कर को 27 दिन की जेल, अर्थदंड भी लगा

विशेष सत्र न्यायाधीश ने स्मैक तस्करी के मामले में अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए पूर्व में जेल में बिताई अवधि की सजा के साथ 10 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया है। अभियुक्त पूर्व में 27 दिन जेल में रहा है। लोहाघाट के पाटन पाटनी निवासी 23 वर्षीय विनीत जोशी को अक्टूबर 2020 में बनबसा में 12.20 […]

Continue Reading

निकाय चुनाव आरक्षण पर सुनवाई: राज्य सरकार से एक सप्ताह में मांगा शपथपत्र

नैनीताल हाई कोर्ट ने नगर निकाय चुनाव के आरक्षण रोटेशन नियमावली 2024 को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से एक सप्ताह में शपथपत्र दाखिल करने को कहा है। साथ ही सभी विजयी प्रत्याशियों को इस मामले की जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने विजयी प्रत्याशियों काे अपना पक्ष […]

Continue Reading

लाखों की धोखाधड़ी के बाद बदला नाम, फर्जी आधार कार्ड संग हिमाचल से गिरफ्तार

लाखों की धोखाधड़ी करने के बाद चार वर्ष से फरार 25 हजार के इनामी को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने हिमाचल से गिरफ्तार किया है। आरोपी नाम बदलकर फर्जी आधार कार्ड बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। ऊधम सिंह नगर एसएसपी […]

Continue Reading