विषय को सीखने, समझने और प्रभावशाली बनाने में कार्यशाला उपयोगी: प्रधानाचार्य जोशी

शिक्षा/रोजगार

शिक्षकों के क्षमता विकास के लिए डीएवी विद्यालय हल्द्वानी में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 27 व 28 जून को हुई कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमित जोशी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य जोशी ने कहा कार्यशाला आयोजन नहीं बल्कि सीखने, समझने और स्वयं को प्रभावशाली बनाने का माध्यम हैं।
कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण क्षमता का संवर्धन और विकास करना था। कार्यशाला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दिशा-निर्देश पर हुई।शिक्षकों को स्मार्ट क्लास, आईसीटी तथा जीवन कौशल का शिक्षण दिया गया। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों को वैदिक ज्ञान और आधुनिक शिक्षा पद्धति से शिक्षा को सुरूचिपूर्ण बनाने तथा बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें अंग्रेजी, सूचना प्रौद्योगिकी व विज्ञान विषयों पर शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु उत्तराखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के 19 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *