डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली की ओर से हल्द्वानी विद्यालय परिसर में कलस्टर स्तरीय खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वूशु आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर से पहुंचे खिलाड़ियों के साथ मेजबान हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
गुरुवार 31 जुलाई को हुए खेलों के अंडर-17 बालक वर्ग के खो-खो में काशीपुर और हल्द्वानी के खिलाड़ी आमने सामने थे। प्रतियोगिता में डीएवी हल्द्वानी विजेता रहा। खो-खो अंडर-17 बालिका वर्ग में हल्द्वानी विजेता और बाजपुर उप विजेता रहा।

बैडमिंटन अंडर-14 बालक वर्ग में काशीपुर, अंडर-17 व अंडर-19 बालक वर्ग में हल्द्वानी विजेता बना। अंडर-14 बालिका वर्ग में हल्द्वानी ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर-17 बैडमिंटन में रूद्रपुर के प्रतिभागियों का दबदबा रहा।
शतरंज, फुटबॉल और क्रिकेट में जोनल स्तर के लिए ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। खेलों को सम्पन्न कराने में डीके भट्ट, संध्या सम्मल, मनमोहन बसेरा, राजेन्द्र नेगी, त्रिभुवन दानू, रोहित कुमार, मनीष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले हल्द्वानी डीएवी के प्रधानाचार्य अमित जोशी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी देने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यार्थियों से खेल के प्रति रुचि, लगन, कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Hello friends!Ready to finally enjoy using DeFi? Raydium is the place where fast trades, yield farming, and token launches meet — no headaches required.
raydium solana exchange