चौसाला से खष्टी बनीं ग्राम प्रधान, बीडीसी में फिर से पूजा पर भरोसा

राजनीति

धौलादेवी विकासखंड की मुख्यालय से लगी चौसाला ग्राम पंचायत से खष्टी पांडे ग्राम प्रधान बनी हैं। खष्टी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बसंती भट्ट को 179 मतों से हराया। कुल पड़े 416 मतों में 291 खष्टी ने प्राप्त किए। बसंती को 112 मत मिले जबकि 13 मत रद हुए।

वहीं क्षेत्र पंचायत (BDC) सदस्य पद पर लगातार दूसरी बार पूजा विजयी रही हैं। पूजा ने धना देवी को 424 के बड़े अंतर से पराजित किया। चौसाला, पोखरी और नया सिरकोट ग्राम पंचायत वाली सीट पर 1100 वोट पड़े थे। पूजा पर 616 मतदाताओं ने भरोसा जताया। धना देवी, सीता और सीमा देवी मिलकर भी इतने वोट नहीं ला सकीं। धना को 192, सीता को 133 और सीमा देवी को 112 मत मिले। 47 वोट रद हुए। सीता और सीमा जमानत भी नहीं बचा सके। दोनों विजयी प्रत्याशियों को क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर और जन समस्याओं के लिए मुखर होकर काम करना होगा। दोनों पर मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *