पहले हाथ बढ़ाया, फिर झोंक दिया फायर, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

अपराध/दुर्घटना

तराई में दबंगई थम नहीं रही है। रुद्रपुर में दबंग युवक ने पहले दूसरे युवक से हाथ मिलाया, फिर गोली चला दी। घायल शिवनगर निवासी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जानकारी लेने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी अंकित मंगलवार को पड़ोसी के घर था। कुछ देर बाद युवक पड़ोसी के साथ बाहर की तरफ निकला। आरोप है कि तीन युवक एक बाइक से आए। अंकित से हाथ मिलाया। एक ने हाथ मिलाते ही उस पर गोली चला दी। संयोगवश गोली अंकित की जांघ को छिलती हुई निकल गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मंच गई। शुरुआती तौर पर पुरानी रंजिश की बात कही जा रही है। घायल पर पहले तलवार से हमला हो चुका है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पूर्व में शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *