दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचे कुमाऊं के वीरेंद्र सामंत, शान से फहराया भारतीय तिरंगा

खेल/मनोरंजन

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के पर्वतारोही दल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर सफलता पूर्वक आरोहण किया है। एवरेस्ट पर पहुंचने वाले दल में कुमाऊं के वीरेंद्र सिंह सामंत भी शामिल हैं। दून विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाइईकर रहे वीरेंद्र चंपावत नगर के न्यू सैनिक कालोनी में रहते हैं। मूल रूप से वीरेंद्र का परिवार चंपावत जिले के पडंगा बड़ोली गांव के रहने वाला है। चंपावत विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले वीरेंद्र 2022 में एनसीसी का हिस्सा बन गए थे। पिता राजेंद्र सिंह सामंत प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि मां ईश्वरी देवी गृहणी हैं। भाई प्रदीप सामंत व बहन निशा सामंत वीरेंद्र की उपलब्धि से खुश हैं। एनसीसी के दल ने 18 मई को 8,849 मीटर की ऊंचाई वाली एवरेस्ट की चोटी पर भारतीय तिरंगा व एनसीसी का झंडा फहराया। पर्वतारोही दल में 27 सदस्य शामिल रहे। तीन अप्रैल को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया था।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *