नितेश की मौत, मनोज के घायल होने की बड़ी वजह, डीएफओ करेंगे राजपाश

अपराध/दुर्घटना

दूरस्थ रौशल क्षेत्र के पासम ग्राम पंचायत में लकड़ी के गिल्टे की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उप जिला अस्पताल लोहाघाट में भर्ती किया गया है। प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा ने घटना के कारणों की जांच के लिए डीएफओ के अधीन समिति गठित करने के निर्देश दिए है।
बुधवार शाम 5:30 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को घटना की जानकारी मिली। प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा के निर्देश पर पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। राजस्व टीम से मिली जानकारी के अनुसार पासम के सेला तोक में शाम के समय बच्चे घर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान घर के पास रखा चीड़ का बड़ा गिल्टा गिरने से दो बच्चे उसकी चपेट में आ गए। हादसे में नौ वर्षीय नितेश चंद्र पुत्र नारायण चंद्र की मृत्यु हो गई। 10 वर्षीय मनोज चंद्र पुत्र हयात चंद्र घायल है। मनोज के पीठ और कमर में चोट है। सीएमओ डा. देवेश चौहान ने बताया कि घायल बच्चे का बेहतर उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *