चंपावत में पहली बार नगर टैक्सी सेवा शुरू, आठ किमी दायरे में आवागमन होगा सुगम

जनसुविधा को देखते हुए चंपावत में पहली बार नगर टैक्सी सेवा शुरू की गई है। अपने चुनावी संकल्प-पत्र के अनुसार छतार वार्ड की सभासद प्रेमा चिल्कोटी ने नगर टैक्सी सेवा की पहल की है। बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय व सभासद प्रेमा ने हरी झंडी दिखाकर टैक्सी […]

Continue Reading

मानसिक बीमारों को चंपावत में मिलेगा परामर्श, मनोरोग विशेषज्ञ ने संभाला कार्यभार

मानसिक बीमारियों से ग्रसित लोगों को अब परामर्श और उपचार आदि के लिए हल्द्वानी या बरेली जाने की जरूरत नहीं होगी। चंपावत जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। उत्तरकाशी से स्थानांतरण होकर आए डा. आशुतोष बहुगुणा ने साइकेट्रिक के तौर पर जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण किया है। सीएमओ डा. देवेश […]

Continue Reading

गाेल्ज्यू की धरती से महाशिवरात्रि पर शुरू होगी पहाड़ी जागरण यात्रा, छह दिन बाद पहुंचेगी हल्द्वानी

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में लिव-इन-रिलेशन को कानूनी मान्यता व बाहरी लोगों को एक वर्ष के प्रवास के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ देने के विरोध समेत अन्य मांगों को लेकर पहाड़ी आर्मी संगठन महाशिवरात्रि को चंपावत गोल्ज्यू मंदिर से पहाड़ी जागरण यात्रा शुरू करेगा। पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा होते हुए चार मार्च को हल्द्वानी में […]

Continue Reading

चंपावत प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन आठ मार्च को, सीएम धामी को आमंत्रित करेगा संगठन

प्राथमिक शिक्षक संगठन का जिला अधिवेशन आठ मार्च को हाेगा। संगठन की ओर से सीएम पुष्कर धामी को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। मंगलवार को हुई जिला इकाई की बैठक में जिला अधिवेशन की तैयारी पर मंथन किया गया। शिक्षा भवन सभागार में हुई बैठक में नवनिर्वाचित ब्लाक […]

Continue Reading

रंग कारवां का वार्षिकोत्सव: नाटक से सामाजिक चेतना, रंगारंग प्रस्तुति से बिखेरी सतरंगी छटा

रूढ़ीवादी सोच के साथ समाज आगे नहीं बढ़ सकता। तरक्की और सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए रूढ़ीवादिता व लिंगभेद जैसी मानसिकता को भुलाकर काम करना होगा। जगदीश चंद्र माथुर लिखित ‘रीढ़ की हड्डी’ नामक कहानी पर आधारित एकल नाटक ‘रीढ़ विहीन’ का कुमाऊंनी भाषा में मंचन किया गया। दिल्ली से आई मंजिल […]

Continue Reading

प्रभारी डीएम ने परखी पूर्णागिरि मेले की तैयारी, श्रद्धालुओं की आस्था से खेलने वालों पर होगी कार्रवाई

उत्तर भारत के लोगों के लिए प्रमुख आस्था के केंद्र के रूप में विख्यात पूर्णागिरि धाम में लगने वाले मेले का समय नजदीक आ रहा है। चंपावत के प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों […]

Continue Reading

पुलिस में जाने के इच्छुक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता से परीक्षा शुरू

पुलिस आरक्षी (पुरुष), पीएसी/आइआरबी (पुरुष) की शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। चंपावत जिले से 2694 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है। एक मार्च तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में हर दिन 500 युवाओं को बुलाया गया है। पुलिस लाइन में एसपी अजय गणपति की देखरेख में भर्ती प्रक्रिया शुरू […]

Continue Reading

गाओ सुहागिन होली.. कलश के होली महोत्सव में घुले शास्त्रीय रंग, मेहमानों के साथ स्थानीयों की जुगलबंदी

सर्द शाम से रागों की जुगलबंदी। बाल और वरिष्ठ कलाकारों की संगत। साथ में श्रोताओं का मंत्रमुग्ध होकर दाद देना। कलश संगीत कला समिति के पहले होली महोत्सव की खूबसूरत शाम कुछ ऐसी थी। रात एक बजे तक होल्यारों ने संगीत की ऐसी तान छेड़ी कि समय का पता नहीं चला। नगर के शगुन बैंक्वेट […]

Continue Reading

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कीजिए, ताकि दिल्ली से डॉक्टर नहीं मरीज आएं: कठायत

सेवा संकल्प फाउंडेशन के सहयोग से सीएम पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय के नजदीक घटकू मंदिर परिषद में शिविर आयोजित किया गया। शनिवार को टनकपुर में शिविर आयोजित होना है। शिविर में दिल्ली अपोलो अस्पताल के अलावा देहरादून से विशेषज्ञ डॉक्टर […]

Continue Reading

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हिंदी से शुरू, पहले ही दिन 30 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गई। पहले दिन इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिले में 41 केंद्रों में पंजीकृत 2806 विद्यार्थियों में 2776 ने परीक्षा दी। 30 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सीईओ एमएस बिष्ट ने बताया कि संस्थागत में पंजीकृत 1362 बालक में 1352 और 1405 बालिकाओं में 1389 ने […]

Continue Reading

जन के जुड़ाव से थमेगी वनाग्नि, वनाधिकारियों व मीडिया प्रतिनिधियों में संवाद

ग्रीष्मकाल में जंगलों को आग से बचाने के लिए जनजागरूकता के साथ वन पंचायतों व ग्रामीणों को जंगलों से जोड़ने के प्रयास पर जोर दिया गया। वनाग्नि कारण निवारण विषय पर वन अधिकारियों व मीडिया प्रतिनिधियों के बीच संवाद में यह तथ्य प्रमुख से उभरा कि जब तक जंगल से जनता का जुड़ाव स्थापित नहीं […]

Continue Reading

बाराकोट निवासी युवक से मिली स्मैक, स्कूटी से जा रहा था अभियुक्त

पुलिस ने स्कूटी सवार युवक से 30.90 ग्राम स्मैक बरामद की है। बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने चेकिंग के दौरान देवराड़ी बैंड के पास 25 वर्षीय सागर वर्मा निवासी ग्राम फरतोला विकासखंड बाराकोट के पास से स्मैक पकड़ी। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी की गई […]

Continue Reading