बाराकोट निवासी युवक से मिली स्मैक, स्कूटी से जा रहा था अभियुक्त

अपराध/दुर्घटना

पुलिस ने स्कूटी सवार युवक से 30.90 ग्राम स्मैक बरामद की है। बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने चेकिंग के दौरान देवराड़ी बैंड के पास 25 वर्षीय सागर वर्मा निवासी ग्राम फरतोला विकासखंड बाराकोट के पास से स्मैक पकड़ी। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी की गई है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल वजीर चंद, कांस्टेबल संजीव कुमार, गोविंद सिंह, अशोक वर्मा, विनोद जोशी शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *