मानसिक बीमारों को चंपावत में मिलेगा परामर्श, मनोरोग विशेषज्ञ ने संभाला कार्यभार

स्वास्थ्य

मानसिक बीमारियों से ग्रसित लोगों को अब परामर्श और उपचार आदि के लिए हल्द्वानी या बरेली जाने की जरूरत नहीं होगी। चंपावत जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। उत्तरकाशी से स्थानांतरण होकर आए डा. आशुतोष बहुगुणा ने साइकेट्रिक के तौर पर जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण किया है। सीएमओ डा. देवेश चौहान मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। आखिरकार प्रयास रंग लाए। डा. चौहान ने बताया कि बहुगुणा ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। वहीं, लोहाघाट उप जिला अस्पताल को फिजिशियन मिला है। पीजी करने गए डा. राकेश जोशी ने मंगलवार को लोहाघाट अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया। लोहाघाट अस्पताल पर लोहाघाट, बाराकोट व पाटी ब्लाक की निर्भरता रहता है। फिजिशियन में विशेषज्ञ डाक्टर मिलने से मरीजों को लाभ मिलेगा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *