उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हिंदी से शुरू, पहले ही दिन 30 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

शिक्षा/रोजगार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गई। पहले दिन इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिले में 41 केंद्रों में पंजीकृत 2806 विद्यार्थियों में 2776 ने परीक्षा दी। 30 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सीईओ एमएस बिष्ट ने बताया कि संस्थागत में पंजीकृत 1362 बालक में 1352 और 1405 बालिकाओं में 1389 ने परीक्षा दी। 10 छात्र व 16 छात्राएं गैरहाजिर रहीं। व्यक्तिगत में पंजीकृत 29 बालक में 26 व बालिकाओं में 10 में नौ ने परीक्षा दी। तीन छात्र व एक छात्रा अनुपस्थित रहीं। पहले दिन हिंदी का आसान प्रश्नपत्र देकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *