प्राथमिक शिक्षक संगठन का जिला अधिवेशन आठ मार्च को हाेगा। संगठन की ओर से सीएम पुष्कर धामी को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। मंगलवार को हुई जिला इकाई की बैठक में जिला अधिवेशन की तैयारी पर मंथन किया गया। शिक्षा भवन सभागार में हुई बैठक में नवनिर्वाचित ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता व महामंत्री बंशीधर थ्वाल के संचालन में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों का स्वागत करने के साथ ही जिला अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बताया गया कि संगठन का एक शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण देगा। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे। बैठक में उत्तम सिंह, सुरेंद्र वर्मा, चंद्र किशोर पांडेय, राम प्रसाद कालाकोटी, कवींद्र सिंह तड़ागी, कैलाश सिंह, प्रकाश जोशी, गीता जोशी, सूरज प्रकाश जोशी, देवेंद्र खड़ायत, महेंद्र अधिकारी, हरिविनोद पंत, मयंक पुनेठा, प्रकाश गड़कोटी, सुरेश भट्ट, पान सिंह, कल्याण चंद, कमल किशोर आदि शामिल रहे।




