चंपावत में पहली बार नगर टैक्सी सेवा शुरू, आठ किमी दायरे में आवागमन होगा सुगम

धर्म/समाज/संस्था

जनसुविधा को देखते हुए चंपावत में पहली बार नगर टैक्सी सेवा शुरू की गई है। अपने चुनावी संकल्प-पत्र के अनुसार छतार वार्ड की सभासद प्रेमा चिल्कोटी ने नगर टैक्सी सेवा की पहल की है। बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय व सभासद प्रेमा ने हरी झंडी दिखाकर टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया।
क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवक राहुल सिंह महर ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बैंक ऋण से टैक्सी खरीदी है। नगर टैक्सी सेवा गोल्ज्यू मंदिर, घटोत्कच मंदिर, जीआइसी चौक, बस अड्डा, मुख्य बाजार, जिला अस्पताल, डिग्री कालेज, फुलारागांव, चाय बागान, नर्सिंग कालेज, पूल्ड आवास, विकास भवन, ब्लाक, तहसील, हिंग्लादेवी, बनलेख व मानेश्वर के लिए उपलब्ध रहेगी। अतिथियों ने कहा कि नगर के भीतर आसपास के क्षेत्र में जाने के लिए लोगों को वाहन नहीं मिल पाता था। सिटी टैक्सी सेवा शुरू होने से आवागमन सुगम होगा। इस पहल से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार की तरफ सोचने का नजरिया मिलेगा। ब्लाक प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल, पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल, श्याम पांडे, ईओ अशोक वर्मा, सुनील पुनेठा, शंकर पांडे आदि अतिथियों ने सभासद की पहल की सराहना की। यहां जनार्दन चिल्कोटी, शंकर गोस्वामी, नरेश भट्ट, आनंद अधिकारी, गौरव पांडेय, एलपी पाठक, जानकी भट्ट, आशा जोशी आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *