पुलिस में जाने के इच्छुक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता से परीक्षा शुरू

शिक्षा/रोजगार

पुलिस आरक्षी (पुरुष), पीएसी/आइआरबी (पुरुष) की शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। चंपावत जिले से 2694 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है। एक मार्च तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में हर दिन 500 युवाओं को बुलाया गया है। पुलिस लाइन में एसपी अजय गणपति की देखरेख में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रतिनिधि एआरओ एससी रावत के अलावा सीओ शिवराज सिंह राणा, वंदना वर्मा, सीओ रुद्रपुर एआर आर्य भर्ती प्रक्रिया संपन्न करा रहे हैं। एसपी अजय गणपति ने बताया कि शारीरिक परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हो रही है। शारीरिक दक्षता में अभ्यर्थियों की लंबाई, सीने की नाप, बाल थ्रो, लंबी कूद, चिनअप, दंड बैठक आदि प्रक्रिया से गुजरना होगा। भर्ती के चलते पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था चौकन्ना की गई है। भर्ती प्रक्रिया रात तक चलेगी। किसी को भी भर्ती स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं है। सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों व पैदल आने-जाने वालों को भी ठहरने नहीं दिया जा रहा है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *