दुष्कर्मी भाई को 25 वर्ष की जेल, प्रकरण छुपाने के लिए निजी अस्पताल पर FIR

विशेष सत्र न्यायालय ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने वाले भाई को 25 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। लैंगिक हिंसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अभियुक्त पर दो लाख का अर्थदंड भी लगा है। अर्थदंड न देने पर दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। टनकपुर थाना क्षेत्र की 17 […]

Continue Reading

युवक की हत्या में मंच तामली निवासी अभियुक्त को उम्र कैद, मोबाइल लूट के लिए की थी संजीव की हत्या

सत्र न्यायाधीश ने 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास व 2.10 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियुक्त ने मोबाइल व रुपये के लालच में पूर्णागिरि धाम के दर्शनों को आए युवक की हत्या की थी। रुद्रपुर आदर्श कालोनी निवासी धर्मवीर सिंह ने मई 2017 […]

Continue Reading

डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में पांच माह ‘एएमए’ बने रहे सीडीओ एसके सिंह, पौड़ी हुआ ट्रांसफर

पिछले सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत के स्थानांतरण के बाद दिसंबर 2023 में चंपावत के सीडीओ यानी मुख्य विकास अधिकारी बनकर आए संजय कुमार सिंह का डेढ़ वर्ष के भीतर ही स्थानांतरण हो गया है। अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में एसके सिंह पांच माह जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी यानी एएमए बने रहे। इस […]

Continue Reading

चरस तस्करी में पिता-पुत्र को जेल, पिता 20; बेटा 15 साल रहेगा अंदर

विशेष सत्र न्यायाधीश ने चरस तस्करी के मामले में पिता-पुत्र को दोषी ठहराया है। नैनीताल जिले के रहने वाले पिता को 20 व बेटे को 15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर दो लाख व डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा है। अर्थदंड न चुकाने पर दो वर्ष व एक […]

Continue Reading

जिला योजना में पर्यटन व उद्यान के बजट में कटौती, जानें किन विभागों को बढ़ा बजट

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चंपावत की जिला योजना तय हो गई है। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बनबसा में हुई बैठक में 68.57 करोड़ का बजट अनुमोदित किया। पिछले वर्ष के 58.36 करोड़ से बजट में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल बजट का 47.70 करोड़ सामान्य मद, 20.42 करोड़ विशेष घटक व […]

Continue Reading

विभागीय अफसरों को साथ लेकर धरना स्थल पहुंचे डीएम, इस आश्वासन पर धरना स्थगित

डीएम नवनीत पांडे के आश्वासन पर लोहाघाट संघर्ष समिति ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण की मांग को लेकर जारी आंदोलन समाप्त कर दिया है। जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों को लेकर धरना स्थल पहुंचे डीएम ने सूझबूझ तरीके से समस्याओं का हल निकाला। संघर्ष समिति एक मई से तहसील परिसर में […]

Continue Reading

एलान: बाढ़ सुरक्षा नहीं हुई तो एसडीएम कार्यालय में देंगे धरना

टनकपुर तहसील के ग्राम तल्लीछीनी में पिछले मानसून में हुए भू-कटाव के बाद सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। इससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दो माह से पहले मानसून आ जाएगा। बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं होने से परिवार डरे हुए हैं। पिछली बार गोशाला क्षतिग्रस्त […]

Continue Reading

उत्तराखंड की आवाज पवनदीप का एक्सीडेंट, कंटेनर से जा टकराई एमजी हेक्टर

अपनी आवाज से देश-दुनिया में पहचान कायम करने वाले पवनदीप राजन सड़क हादसे में घायल हुए हैं। चंपावत निवासी पवनदीप की कार का रविवार देर रात ढाई बजे के आसपास उत्तर प्रदेश के अमरोहा में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक्सीडेंट हाे गया। गायक पवनदीप राजन अपने साथी अजय महर और चालक राहुल के साथ दिल्ली जा […]

Continue Reading

पैक्स में 81 लाख गबन की एसआइटी करेगी जांच, 28 अप्रैल को गिरफ्तार हुआ था जय राम

साधन सहकारी समिति (पैक्स) दुबड़ में 81.08 लाख के गबन मामले की विवेचना के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित किया है।पाटी विकासखंड की दुबड़ पैक्स में 2010 से 2024 तक कार्यरत रहे तत्कालीन समिति सचिव जयराम पर 81 लाख से अधिक का गबन करने का आरोप है। किसानों के आंदोलन करने पर […]

Continue Reading

सिर से ऊपर गया पानी, सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए अब आंदोलन की राह पर लोहाघाट

पेयजल संकट से जूझते लोहाघाट के लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। बरसात, जाड़ा या गर्मी कोई भी मौसम हो यहां के लोगों को जरूरत के अनुरूप पानी नहीं मिल पाता। अब पानी सिर से ऊपर गया तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने संघर्ष समिति गठित कर आंदोलन की राह अपना ली है। सरयू लिफ्ट पेयजल […]

Continue Reading

माउंट कार्मल में बरसी मेधा: 85.4 प्रतिशत अंकों के साथ निशा बनी टापर, तनीशा व अखिलेश ने भी बढ़ाया मान

काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। चंपावत जिले के एकमात्र स्कूल माउंट कार्मल के विद्यार्थियों का हाईस्कूल परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन रहा। शीर्ष दो स्थानों पर बेटियां छाई रहीं। निशा जोशी ने 85.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में शीर्ष […]

Continue Reading

जज की निगरानी में मेडिकल स्टोर पर पड़े छापे, खामियां मिलने पर दो स्टोर सील

चंपावत के सिविल जज भवदीप रावते की निगरानी में लोहाघाट में मेडिकल स्टोर पर छापे पड़े। दुकानों पर कई तरह की खामियां मिली। इस पर दो मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन अभियान के तहत लोहाघाट नगर की मेडिकल दुकानों में छापेमारी की गई। […]

Continue Reading