काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। चंपावत जिले के एकमात्र स्कूल माउंट कार्मल के विद्यार्थियों का हाईस्कूल परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन रहा। शीर्ष दो स्थानों पर बेटियां छाई रहीं। निशा जोशी ने 85.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। निशा के पिता प्रकाश चंद्र व मां दुर्गा जोशी हैं। रणजीत नाथ व दया गोस्वामी की बेटी तनीशा गोस्वामी ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, देवी प्रसाद व यमुना टम्टा के बेटे अखिलेश टम्टा ने 80.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19 विद्यार्थियों में 17 ने प्रथम व दो ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। प्रधानाचार्य सिस्टर शैली ने बताया कि दो वर्ष पहले विद्यालय को इंटरमीडिएट की मान्यता मिली है। पहला बैच 2026 में इंटरमीडिएट की परीक्षा देगा। प्रबंधक फायर डैनी मैथ्यू, प्रधानाचार्य सिस्टर शैली, सिस्टर बैनी, जैंसी, शिक्षक सुषमा जोशी, दीपक मथेला, रीता सेठी, भुवन जोशी आदि ने विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर शुभकामना दी है।





