उत्तराखंड की आवाज पवनदीप का एक्सीडेंट, कंटेनर से जा टकराई एमजी हेक्टर

अपराध/दुर्घटना

अपनी आवाज से देश-दुनिया में पहचान कायम करने वाले पवनदीप राजन सड़क हादसे में घायल हुए हैं। चंपावत निवासी पवनदीप की कार का रविवार देर रात ढाई बजे के आसपास उत्तर प्रदेश के अमरोहा में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक्सीडेंट हाे गया। गायक पवनदीप राजन अपने साथी अजय महर और चालक राहुल के साथ दिल्ली जा रहे थे। कुछ दिन पहले पवनदीप अपने घर चंपावत आए थे। कुछ समय से अपने साथ रह रही माता को गांव छोड़ने आए थे। रविवार शाम चार बजे अपने साथियों के साथ एमजी हेक्टर वाहन से वह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। पवनदीप की कार हाईवे कट पर खड़े कंटेंनर में पीछे से जा टकराई। तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से नोएडा रेफर किया गया है। कार को राहुल चला रहा था। हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है। गायक पवनदीप ने 2015 में The Voice India और 2021 में Indian Idols का खिताब जीत चुके हैं।

पिता सुरेश राजन ने बताया कि पवन के दोनों पांव व दाहिना हाथ फ्रेक्चर हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पिता पवनदीप व मां सरस्वती राजन नोएडा पहुंच गए हैं। पवनदीप के समर्थक उसके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *