जज की निगरानी में मेडिकल स्टोर पर पड़े छापे, खामियां मिलने पर दो स्टोर सील

अपराध/दुर्घटना

चंपावत के सिविल जज भवदीप रावते की निगरानी में लोहाघाट में मेडिकल स्टोर पर छापे पड़े। दुकानों पर कई तरह की खामियां मिली। इस पर दो मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन अभियान के तहत लोहाघाट नगर की मेडिकल दुकानों में छापेमारी की गई। टीम ने चार मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की। इस दौरान दो मेडिकल स्टोरों में औषधियों के भंडारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। एक्सपायरी दवाओं को अलग से नहीं रखा गया था। अनियमितताओं को देखते हुए दो मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सील स्टोरों के नाम उजागर नहीं किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच और निराकरण तक दुकानें बंद रहेंगी। निरीक्षण में एसीएमओ डा. रश्मि पंत, फार्मेसी अधिकारी भूपेश जोशी, ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *