एलान: बाढ़ सुरक्षा नहीं हुई तो एसडीएम कार्यालय में देंगे धरना

धर्म/समाज/संस्था

टनकपुर तहसील के ग्राम तल्लीछीनी में पिछले मानसून में हुए भू-कटाव के बाद सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। इससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दो माह से पहले मानसून आ जाएगा। बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं होने से परिवार डरे हुए हैं। पिछली बार गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई एकड़ भूमि में मलबा भर गया था। सिंचाई विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा। सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो मानसून में प्रभावित परिवार एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में राजकिशोर मुरारी, गोपाल सिंह, कैलाश नरियाल, राजेंद्र चंद, राजू राम, माया देवी आदि शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *