नैनोली गांव निवासी युवकों ने नेपाली मजदूर लूटा, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

अपराध/दुर्घटना

दन्या क्षेत्र के दो युवाओं ने नेपाली मजदूर से पांच हजार रूपये, मोबाइल और अन्य सामग्री लूट ली। पुलिस ने स्कूटी सवार दोनों युवकों को शिकायत मिलने के पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

दन्या में लीसा मजूदरी करने वाले डांग राप्ती नेपाल निवासी मदन घर्तीमगर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शनिवार रात वह खाना खाकर कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी से आए दो युवकों ने उसे घेरकर पांच हजार की नगदी, मोबाइल और टार्च लूट ली। नेपाली मजदूर की शिकायत पर दन्या पुलिस ने एसओ जसविंदर सिंह के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलकर आरोपी गौरव जोशी और सुरेश चंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम सभा नैनोली के कोठाकुना तोक के रहने वाले हैं। आरोपी युवकों से चोरी का समाना बरामद कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई भगवान गोस्वामी, एएसआई पुष्कर खाती, बीना कौर, गोपाल गिरी गोस्वामी रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *