लापता युवक की लाश मिली, हत्या कर दफना दिया था शव

अपराध/दुर्घटना

ऑटो चालक सुमित के लापता होने से हर कोई परेशान था। शुरुआती तौर पर पुलिस भी इस प्रकरण को समझ नहीं पा रही थी। लापता होने के नौ दिन बाद पुलिस ने सुमित का शव बरामद किया है।
रमपुरा निवासी सुमित की लाश प्रीत विहार में मिली है। उसकी हत्या कर शव को दफना दिया गया था। सुमित 14 नवंबर को ऑटो चलाने को घर से निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचा। उसकी तलाश शुरू हुई लेकिन कहीं पता नहीं मिला।

एक दिन पहले कोतवाली में किया प्रदर्शन

मामले में 16 नवंबर को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को परिवार जनों ने सुमित का पता लगाने की मांग करते हुए कोतवाली में प्रदर्शन किया। शुक्रवार तड़के पुलिस ने सुमित की लाश बरामद की। उसे मारने के बाद दफना दिया गया था। सीसीटीवी देखने और कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंची। हत्या करने वाले आरोपी से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें: पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत, पति का पहले अवसान; बच्चे अनाथ

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *