दुस्साहस: 50 वर्षीय महिला से चलते टेंपो में सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

अपराध/दुर्घटना

दिल्ली से घर लौट रही 50 वर्षीय महिला से पहले नगदी और जेवरात लूट लिए और फिर चलते टेंपो में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना का किसी को पता न चले इसके लिए टेंपो के दरवाजों के पर्दे गिराए और तेज आवाज में स्पीकर बजाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित टेंपो मालिक, चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार हो गए हैं।
ऊधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि केलाखेड़ा निवासी युवक ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम उसकी मां दिल्ली से घर आने के लिए ट्रेन में बैठी। 17 अप्रैल तड़के चार बजे वह काशीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद टेंपो में बैठी। टेंपो में चार-पांच लोग मौजूद थे। टेंपो सवार दो महिलाएं कुछ दूरी पर उतर गईं। बाद में टेंपो में पीछे बैठे दो युवकों ने पट्टी पहुंचने पर उसकी मां से अभद्रता शुरू कर दी। चालक से टेंपो रोकने को कहा तो उसने गति तेज कर दी। इस दौरान टेंपो के पर्दे गिराकर जोर से स्पीकर बजाकर दुष्कर्म किया। उनसे 10 हजार की नगदी, चांदी के जेवरात लूट लिए।

तीनों आरोपित गदरपुर निवासी
पुलिस ने मजराशिला गदरपुर निवासी गौरव रावत पुत्र राजा राम, ब्लाक मोड़ गदरपुर निवासी अमित गुप्ता पुत्र ऋषि गुप्ता और वार्ड चार निवासी विक्की पुत्र मोहन लाल को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त टेंपो यूके-06-टीए-7172, पीड़ित महिला का आधार कार्ड और पहचान पत्र, रेलवे टिकट बरामद किया है। न्यायिक आदेश पर तीनों को बंदीगृह भेज दिया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *