बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति को स्मैक के साथ पकड़ा गया है। गुरुवार रात टनकपुर पुलिस ने सैलानी गोठ के कच्ची नहर के पास बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका। 55 वर्षीय मो. यूसुफ, निवासी नई बस्ती, निकट गोपाल मंदिर, थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी के पास से 16.66 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अभियुक्त वर्तमान में निकट मस्जिद, वार्ड-दो, शारदा घाट रोड टनकपुर में रहता है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी हो गई। पुलिस टीम में एसआइ पूरन सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, विनोद कुमार, जगबीर सिंह, परमजीत सिंह, सोहन गिरी, कांस्टेबल नासिर शामिल रहे।





