पुलिस की मौजूदगी में टोल प्लाजा पर तोड़फोड़, भाजपाई बताए जा रहे आरोपी

अपराध/दुर्घटना

कुछ लोगों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर दी। टोल प्लाजा के कर्मचारियों से मारपीट का भी आरोप है। यह सब लालपुर चौकी पुलिस की मौजूदगी में हुई। आरोपी सत्तापक्ष से जुड़े बताए जा रहे हैं। नेताओं के सामने पुलिस बेबस नजर आई।

शनिवार रात की घटनासीसीटीवी में कैद
शनिवार मध्य रात्रि किच्छा क्षेत्र के लालपुर के भाजपा नेता यूके 06 बीडी 4141 से लेन नंबर पांच पर पहुंचे।बिना टोल दिए बूम बैरियर को जबरन खोलने लगे। टोल कर्मियों ने जब रोका तो उन्होंने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जब टोल कर्मी भागकर टोल के अंदर आये तो पीछे से भाजपा नेता भी वहां पहुंच गए। टोल कार्यालय के अंदर घुस तोड़ फोड़ शुरू कर दी।

चौकी प्रभारी देखते रहे
भाजपा नेताओं ने कैश रुम का भी दरवाजा तोड़ दिया। टोल कर्मियों ने चौकी से फोर्स बुलाई। चौकी प्रभारी के सामने भी भाजपा नेता तोड़फोड़ करते रहे। भाजपाइयों के हंगामे से एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हमले में घायल प्रदीप, सौरभ रोहित को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया है। कुछ कर्मी रात में ही टोल छोड़कर भाग गए। टोल प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि पुलिस को घटना की तहरीर दी दी गयी है परंतु उन्होंने रिसीव नहीं की है। प्रोजेक्ट प्रभारी आलोक चौधरी ने कहा एनएचएआई से लेकर मंत्रालय को अवगत करवाया जा रहा है। इस तरह टोल कर्मी काम नहीं कर पाएंगे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *