‘लूट’ का विरोध करने पर दुकानदारों व श्रद्धालुओं में चले लाठी डंडे, नौ घायल

अपराध/दुर्घटना

बोतलबंद पानी का MRP से 10 रुपये अधिक वसूलने का विरोध करने पर दुकानदार और श्रद्धालुओं में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। जिसमें नौ लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार शाम टनकपुर शारदा बैराज पर श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के बीच नौ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुछ श्रद्धालु सिद्ध बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं ने दुकान से पानी की बोतल खरीदी। पानी के बोतल के दाम 30 रुपया बताने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दुकानदार 40 वर्षीय शंभू कश्यप निवासी शारदा घाट, 18 वर्षीय रामकिशन वार्ड नंबर तीन टनकपुर, 16 वर्षीय रिमझिम कश्यप और अभिषेक कश्यप घायल हो गए। दूसरे पक्ष के राजकुमार, अरविंद और सुनील निवासी पुल भट्टा किच्छा समेत दो अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। बीच बचाव में आई एक अन्य महिला श्रद्धालु भी चोटिल हो गई। देर शाम तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि सभी का मेडिकल किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *