यूपी के युवाओं की अराजकता, बसे तोड़ी; सड़कों पर पत्थर, एसपी मौके पर रवाना

अपराध/दुर्घटना

पिथौरागढ़ में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने टनकपुर में अराजकता पर उतर आए। बसों का इंतजाम नहीं होने से गुस्साए युवाओं ने सड़क पर पत्थर फेंक दिए। सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास बिजली के पोल से एनएच बंद कर दिया। बाद में निर्माणाधीन बस अड्डे पहुंच गए। लगभग पांच हजार युवाओं की भीड़ के सामने पुलिस लाचार नजर आई।

अकेले जूझती रहीं सीओ वंदना

युवाओं की भीड़ बसों पर मधुमक्खी के झुंड की तरफ चिपट पड़ी। सीट पाने के लिए युवा बसों के शीशे तोड़कर प्रवेश करने लगे। बसों के शीशे की बाहर लगे साइड सेफ्टी पाइप भी तोड़ दिए। चंपावत सीओ वंदना वर्मा के साथ ही एसडीएम स्थिति संभालने में लगे हैं। दोपहर में एसपी अजय गणपति टनकपुर रवाना हो गए। अतिरिक्त फोर्स की भी मांग की गई है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *