बिरजू मयाल पर हमला, काशीपुर अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की बाढ़

अपराध/दुर्घटना

अपने बयान से चर्चित रहने के साथ कहीं भी आ धमकने वाले यूटूबर बिरजू मयाल की पिटाई की खबर सामने आ रही है। काशीपुर में कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा है। मयाल को काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। चर्चा है कि बिरजू को हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर करने की तैयारी है। मयाल पर हमले की कई तरह की बातें सामने आ रही है। बिरजू पर हमले की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।हालांकि यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक चारु तिवारी ने फेसबुक पर लिखा है.. किसी भी तरह की हिंसा और अराजकता का समर्थन नहीं किया जा सकता। किसी निरीह, दूसरे के उकसावे पर आकर किसी भी तरह की हरकत करने वाले पर तो दया की जानी चाहिए, हमला नहीं। इन दिनों बिरजू मयाल को झाड़ में चढा़कर जिस तरह उस बेचारे के परिवार तक को लोगों ने संकट में डाल दिया है यह चिंतनीय है। सुना है कि काशीपुर में उस पर हमला हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कोई दुर्घटना हुई है। अगर दुर्घटना हुई है तो उसको सही इलाज मिले। अगर हमला हुआ है तो इस तरह किसी पर हमला करना गलत है। इसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। बिरजू एक बहुत ही सीधा-सीधा व्यक्ति है, जिसे पता ही नहीं वह क्या कर रहा है। उसे अपने कृत्य के बारे में पता नहीं है। ऐसे व्यक्ति के साथ होने वाली किसी भी घटना का मानवीय पक्ष यह है कि सरकार तुरंत हमलावरों को गिरफ्तार करे। उन्हें कठोर सजा दे। समाज को भी चाहिए कि उसके परिवार को देखते हुए उसे उकसायें नहीं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *