अग्निकांड में झुलसे मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

अपराध/दुर्घटना धर्म/समाज/संस्था

धनतेरस की रात हुए विवाद के बाद आग लगने से झुलसे तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के रणकुणी गांव का है। मौत की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर है।

धनतेरस की रात रणकुणी गांव में आपसी विवाद के बाद कुंदन नाथ ने घर में गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा दी थी। घटना में 11 लोग झुलस गए थे। सभी का पहले सीएचसी बैजनाथ ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में जिला अस्पताल में इलाज चला। बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में दो दिन उपचार के बाद सात लोगों को एम्स ऋषिकेश व देहरादून रेफर किया गया। बुधवार की रात आरोपी कुंदन नाथ की मां भवगती देवी पत्नी माधोनाथ, चाची चंपा गिरी पत्नी नारायण गिरी व चम्पा देवी के पुत्र जीवन गिरी की मौत हो गई है। राजस्व उप निरीक्षक कुंदन मेहता ने बताया कि तीनों के शवों को गांव लाया जा रहा है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *