चंपावत चाय बागान पहुंचे बोर्ड के DD, बोले- उत्पादन को ऊंचाई देंगे

पर्यटन/विकास शिक्षा/रोजगार

चाय विकास बोर्ड पालमपुर के उप निदेशक राकेश कुमार ने चंपावत में चाय बागानों का निरीक्षण किया। सिलिंगटाक और च्यूराखर्क चाय बागान गए कुमार ने चाय बागान में काम करने वाले कामगारों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। बागान की स्थिति देखकर उप निदेशक खुश नजर आए। उन्होंने कहा चंपावत में जैविक चाय उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। इसे नई ऊंचाई पर ले जाया जाएगा।

उत्तराखंड के 12 दिवसीय दौरे पर आए कुमार ने कहा कि उत्तराखंड के कई स्थानों पर चाय का उत्पादन घट रहा है। सुखद बात है कि चंपावत जिले में अच्छी जलवायु व कामगारों की मेहनत के कारण चाय बागानों का विस्तार हो रहा है। यहां कि उत्पादित जैविक चाय की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी मांग है। चाय विकास बोर्ड की ओर से प्रतिवर्ष कोलकाता में की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय नीलामी में चंपावत की चाय पहुंचती है। भविष्य में नई चाय फैक्ट्री का निर्माण कर बागानों के क्षेत्रफल का विस्तार करने की बात कही।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *