व्हाइट हाल के खेल वार्षिकोत्सव में मनभावन प्रस्तुति ने मोहा

खेल/मनोरंजन

व्हाइट हाल स्कूल हल्द्वानी ने तीन दिसंबर को खेल वार्षिकोत्सव मनाया। एफटीआई मैदान में हुए समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी प्रकाश चन्द्र, संस्थापिका व प्रधानाचार्या शालिनी मधुलाल, डायरेक्टर अनंत एरेक्शन, मिताली एरेक्शन, सीनियर वर्ग की प्रधानाचार्या नीना मनराल, उपप्रधानाचार्या हनी जोशी, समन्वयक सुनीता जोशी, यामिनी तिवारी ने किया।
स्कूल के स्पोर्ट्स कैप्टन व वाइस कैप्टन ने मशाल जलाकर शुरुआत की। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति से अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने मार्च पास्ट से अनुशासन दर्शाया। नन्हे- मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार की दौड़ रैबिट रेस, 100 मीटर, 200 मीटर, रिले रेस व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया। जापानी डांस, नेवी डांस व मिनियनय आकर्षण का केंद्र रहे। आर्मी डांस व महाभारत के अभिमन्यु वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। राष्ट्र एकता को दर्शाते हुए राष्ट्रीय चिह्नों पर विभिन्न आकृतियां दर्शायी गई।
सीनियर वर्ग के NCC के बच्चों ने कार्यक्रम को संचालित करने में योगदान दिया। मुख्य अतिथियों ने मार्च पास्ट व अन्य शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्राफी, शील्ड, मैडल व अन्य आकर्षक पुरस्कारों से प्रोत्साहित किया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *