कुमाऊं में ट्रक से भिड़ी कार, दिल्ली-गाजियाबाद के दो लोगों की मौत

धर्म/समाज/संस्था पर्यटन/विकास

कुमाऊं में बड़ा हादसा हुआ है। नैनीताल जिले के लालकुआं में वीआइपी गेट के समीप कट में बीच खराब ट्रक से कार भिड़ गई। जबरदस्त टक्कर में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुशीला तिवारी अस्पताल लाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो रेलकर्मियों की मौत
सोमवार मध्य रात्रि में लालकुआं मिस्त्री लाइन के पास हाईवे पर बने कट पर एक ट्रक खराब हो गया था। नगला की ओर से आ रही कार खड़े ट्रक से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए और भीतर दोनों सवार फंस गए। रात्रि चौकीदार व राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया। मृतकों की शिनाख्त 45 वर्षीय पंकज शर्मा पुत्र हरिश्चंद्र शर्मा निवासी 69-ए लालबाग, गाजियाबाद और 45 वर्षीय जगत सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी सेक्टर-16, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पंकज के भाई डा. पवन शर्मा ने हल्द्वानी आकर बताया कि 11 दिसंबर को मुरादाबाद में उनकी शादी होनी है। नैनीताल में पढ़ाई कर रहे भतीजे को लेने के लिए भाई पंकज शर्मा अपने दोस्त जगत सिंह के साथ आ रहे थे। दोनों दोस्त कोल्ड स्टोर का संचालन करते थे।

Tagged

1 thought on “कुमाऊं में ट्रक से भिड़ी कार, दिल्ली-गाजियाबाद के दो लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *