एसपी एकादश ने पत्रकारों को 54 रन से किया पराजित, खिलाड़ियों ने दिया नशा नहीं जिंदगी चुनें का संदेश

खेल/मनोरंजन

‘नशा नहीं जिंदगी चुनें’ के संदेश के साथ आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच में पुलिस अधीक्षक एकादश ने पत्रकार एकादश को 54 रन से पराजित किया। नाबाद 80 रन की पारी खेलने वाले एसआई दिलबर भंडारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पत्रकार एकादश के राहुल महर ने मैन ऑफ न प्लेयर का पुरस्कार जीता। राहुल ने दो विकेट लेने के साथ 28 रन की पारी खेली।
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में हुए मैत्री क्रिकेट मैच में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपी एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 151 रन बनाए। ओपनर दिलबर भंडारी ने नाबाद 80 और भरत ने नाबाद 51 रन की पारी खेलकर पत्रकार एकादश के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पत्रकार एकादश की गेंदबाजी की शुरुआत अच्छी रही। कमल बुंगला ने पहले ही ओवर में एसपी एकादश को झटका दे दिया। पारी के तीसरे और अपने दूसरे ओवर में एक और विकेट लेकर अच्छी शुरुआत दी। दो खिलाड़ियों को राहुल ने जल्दी चलता कर दिया। फिर एसपी एकादश की टीम मैच में हावी होती चली गई। पुलिस टीम से दीपक वर्मा और दिग्गज बल्लेबाज प्रेम चड्डा खाता नहीं खोल सके। विक्रम ने दो और कप्तान अजय गणपति ने चार रन बनाए। दो-दो विकेट लिए। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम 14वें ओवर में 97 रन पर सिमट गई। सर्वाधिक 28 रन राहुल ने बनाए। विजय व पंकज पाठक ने 12-12, कमल ने 11, कमलेश ने आठ, विनोद ने चार रन की पारी खेली। गणेश पांडे व सूरज ने एक-एक रन ही बना सके। पुलिस टीम से कप्तान अजय गणपति, कमल, अमित व धीरज ने दो-दो विकेट लिए। प्रेम चड्डा व श्याम ने एक-एक विकेट लिया। एसपी अजय गणपति ने विजेता और उप विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कृत किया। नशामुक्ति अभियान चलाने वाले जनकवि प्रकाश जोशी शूल ने नशे की बुराइयां बताते हुए सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कुमाऊंनी कविता संग्रह जनपियो शराब की प्रतियां भेंट की।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *