हाईस्कूल पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 16 से 24 नवंबर के बीच होंगे रोजगार मेले

खेल/मनोरंजन

चंपावत जिले के ब्लाकों में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। एसएससीआइ सिक्योरिटी देहरादून की ओर से सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर के रिक्त पदों के लिए होने वाली भर्ती रैली 16 से 23 नवंबर के बीच होगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास तथा सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 16 नवंबर को विकासखंड कार्यालय पाटी, 18 व 19 नवंबर को विकासखंड कार्यालय लोहाघाट, 20 व 21 नवंबर को खंड विकास कार्यालय बाराकोट 22 व 23 नवंबर 2024 को जिला सेवायोजन कार्यालय चंपावत में भर्ती रैली होगी। रैली के लिए समय सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों से रोजगार मेलों का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने मानदेय का उल्लेख नहीं किया है। युवा मौके पर इसकी जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *