परिश्रम व दृढ़ निश्चय से सफलता की राह पर आगे बढ़ेंगी सहकारिताएं

शिक्षा/रोजगार

अल्मोड़ा जिले के मॉडल संकुल स्तरीय फेडरेशन पदाधिकारियों का दृष्टिकोण प्रशिक्षण संपन्न हो गया। पंचायत घर पांडेतोली बाड़ेछीन में दो से चार दिसंबर तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। आयोजन में धौलादेवी विकासखंड के उजाला स्वायत्त सहकारिता अंडोली व भैसियाछाना के जय भारत स्वायत्त सहकारिता पल्यू के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मास्टर ट्रेनर गणेश सिंह व किशोर भोज ने सहकारिता क्षेत्र से जुड़े ग्राम संगठन के पदाधिकारियों को सहकारिता को बेहतर तरीके से संचालित करने, रोजगार सृजन व आजीविका संवर्धन से जुड़ी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बाजार सर्वे और लोगों की जरूरत के अनुरूप व्यवसाय कर सहकारिता को समृद्धि के पथ पर आगे ले जाया जा सकता है। सफल सहकारिताओं के संघर्ष व मेहनत से प्रेरित होकर स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। यहां बीएमएम गीता जोशी, भैसियाछाना चरणजीत सिंह, क्षेत्र समन्वयक पंकज सनवाल, तेज सिंह कनवाल आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *