पिथौरागढ़ में आयोजित पर्यावरण बटालियन की भर्ती रैली से लौट रहे युवाओं का वाहन लोहाघाट शिवालय पुल के पास नदी की तरफ पलट गया। हादसे में नौ युवा घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम सात बजे हादसा हुआ। लोहाघाट कोतवाली के निरीक्षण अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। अंधेरा होने के कारण मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा। पुराने और नए पुल के बीच से वाहन लोहावती नदी में गिर गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों के नाम






