यूट्यूबर सौरभ जोशी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लॉरेंस बिश्नाई के नाम का डर दिखाकर रातों-रात करोड़पति बनने का सपना देखने वाला नशेड़ी और बेरोजगार है।
आरोपी ने धमकी भरा पत्र लिखकर सौरभ जोशी से कहा था कि वह पांच दिन के भीतर उसे दो करोड़ रुपए दे। ऐसा न करने पर या पुलिस से शिकायत करने पर उसे या उसके परिवारजन को मारने की धमकी दी थी। हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी बदायूं निवासी 19 साल के अरुण कुमार को सौरभ जोशी के घर के पास से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी अरुण कुछ समय पहले तक मोहाली चंडीगढ़ के रेडिशन होटल में सिक्योरिटी गार्ड था। फिलहाल नशेड़ी हरकतों की वजह से वो बेरोजगार था। उसने लॉरेंस का नाम लेकर सौरभ जोशी से रुपए ऐंठने चाहे, लेकिन वो पुलिस से बच नहीं सका। सोमवार शाम एसएसपी पीएस मीणा ने इसका खुलासा किया।






1 thought on “यूट्यूबर सौरभ जोशी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, रातोंरात करोड़पति बनना था सपना”