पहचान छिपा नाबालिग से इंस्टा से दोस्ती, असम से मिलने पहुंचा चंपावत

अपराध/दुर्घटना

असम निवासी युवक ने खुद की पहचान छिपाकर पहले किशोरी से दोस्ती की। विश्वास जीतकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। विश्वास मजबूत हुआ तो मिलने के लिए चंपावत आ गया। इससे भड़के हिंदूवादी संगठन के लोग सोमवार देर शाम कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं है।

चंपावत जिले के ग्रामीण क्षेत्र की किशोरी सोमवार को अपनी मां के साथ चंपावत बाजार आई थी। कुछ देर में आने की बात कहकर वह मां से अलग हुई और फिर बहुत देर तक नहीं आई। इस बीच कुछ लोगों ने किशोरी को एक युवक के साथ देखा। युवक देखने में स्थानीय नहीं लग रहा था। अनजान युवक को नगर में घूमते देख इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठनों को हुई तो मौके पर एकत्र हो गए। इस मामले से भड़के हिंदूवादी संगठनों के लोग बजरंग दल जिलाध्यक्ष मोहित पांडे के नेतृत्व में कोतवाली पहुंच गए। कहा कि षड्यंत्र के तहत नाबालिक को प्रेमजाल में फंसाया गया है। आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। देर शाम सात बजे तक कोतवाली में लोग जुटे रहे। रात नौ बजे तक मुकदमा नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरुआती तौर पर युवक के असम के होने का पता चला है। इंस्टाग्राम पर रोहित बिष्ट नाम की आईडी से उसने किशोरी से दोस्ती की। चंपावत कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *