चोर शातिर होने के साथ तेज भी होते जा रहे हैं। रुद्रपुर में काशीपुर बाइपास रोड पर चोर मोबाइल मंत्रा नाम की दुकान में घुस गया। दुकान की दीवार काटकर भीतर पहुंचा। जहां से 20 हजार की नकदी समेत लाखों के महंगे मोबाइल चुरा ले गया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी खंगाले तो उसमें एक युवक दिखा है। पुलिस ने चोर की तलाश में जुट गई है।
मलिक कालोनी निवासी गौरव मुंजाल की काशीपुर बाइपास रोड पर मोबाइल मंत्रा की दुकान है। गुरुवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात डेढ़ बजे के आसपास चोर दुकान की छत पर चढ़ा और फिर नीचे के दरवाजे से सटी दीवार काटकर अंदर घुस गए। सीसीटीवी में दिख रहा कि चोर फर्स्ट फ्लोर से होते हुए ग्राउंड फ्लोर में गया। जहां उसने दुकान में रखी 20 हजार की नकदी व 20 से अधिक मोबाइल फोन उठा लिए। 15 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर मालिक को इसकी जानकारी हुई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।






1 thought on “दीवार तोड़ दुकान से महंगे मोबाइल ले भागा चोर, 15 मिनट में किया हाथ साफ”