अवैध खनन थमने का काम नहीं ले रहा है। अफसर जितनी बार छापेमारी करते हैं, अवैध खनन मिलता है। इससे साफ है है कि अवैध खनन करने वालों को अधिकारियों का डर नहीं रह गया है। चंपावत जिले के चल्थी क्षेत्र में 10 दिनों में चौथी बार अवैध खनन पकड़ा गया है। इससे साफ है कि यहां हर दिन खनन हो रहा है।
गुरुवार रात प्रभारी जिला खान अधिकारी डा. हरीश बिष्ट के नेतृत्व में विभागीय टीम ने चल्थी क्षेत्र में छापेमारी की। एक डंपर चालक को बिना रवन्ना के लधिया नदी से खनन सामग्री लाते पकड़ा गया। खनन सामग्री के आधार पर ट्रक मालिक पर 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ट्रक में 14 टन सामग्री थी। 26 नवंबर के बाद चार बार छापा मारा गया है। हर बार अवैध खनन से लगे वाहन पकड़ गए हैं। गुरुवार रात छापेमारी में प्रभारी खान अधिकारी हरीश बिष्ट, निरीक्षण आयुष्मान रोहिला व सर्वेयर अजय पाटनी शामिल रहे। दो सप्ताह के भीतर घाट-पनार के बीच सरयू में खनन सामग्री का अवैध स्टाक पकड़ा गया था। खनन माफिया धड़ल्ले से नदियों का सीना चीर रहे हैं।






1 thought on “बेखौफ हुए तस्कर: 10 दिन में चौथी बार पकड़ा अवैध खनन”